भाजपा ने 251 शक्ति केंद्रों पर की बूथ अध्यक्ष बैठकें:कहा- संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार शाम को जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी 17 मंडलों के 251 शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में शक्ति केंद्र प्रवासी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठकें संपन्न होने के बाद सभी बूथ अध्यक्षों ने सरल ऐप पर तस्वीरें अपलोड कीं। सिरसागंज विधानसभा के श्रीगढ़ी शक्ति केंद्र, मंडल नगला खंगर में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, चिलासनी शक्ति केंद्र पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल ने बैठक की अध्यक्षता की। जसराना विधानसभा के प्राणपुर शक्ति केंद्र पर पूर्व विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की। कोटला शक्ति केंद्र पर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया, जबकि वजीरपुर कोटला शक्ति केंद्र पर गोपाल कृष्ण सिंह ने बैठक का संचालन किया। जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मंत्री जयवीर सिंह और जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होने की बात कही। नेताओं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को संगठन की निरंतर मजबूती का आधार बताया। इन बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आकाश शर्मा, डॉ. अमित गुप्ता, ओमेंद्र बघेल, हनुमंत सिंह बघेल, ठाकुर राघवेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार बाबू, शिव शंकर शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सावन झा, राजीव यादव, पवन चक, दिनेश गुप्ता, संजय चक, नीलम दिवाकर, विपिन शिवहरे, धर्मेंद्र सिंह संजू, ईश्वर दयाल कुशवाहा, आजाद जैन, अजीत जुरैल, यशपाल यादव, वीरू धाकरे, अजीत कुशवाहा, अमलेश राजपूत, देश दीपक चौहान, मानपाल सिंह लोधी, नीलेश रावत, गोपाल कृष्ण सिंह, मंजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण, हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

