



बाबा न्यूज
मुंबई। शो गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस सई को दर्शक काफी पसंद करते हैं। सई को शो में अब तक सीधे-साधे रुप में देखा है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है। सई का असल नाम आयशा सिंह है और आयशा की फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आयशा का ये बोल्ड अवतार देखकर फैंस हैरान होने के साथ-साथ उनके दीवाने भी हो गए हैं। बता दें कि आयशा अब पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। पहले वह सोशल मीडिया पर अपनी सिंपल या किरदार के लुक में फोटोज शेयर करती थीं। हालांकि अब आयशा ग्लैमरस लुक फैंस को दिखाती रहती हैं। फैंस को उनका ये अवतार भी पसंद आता है। आयशा के शो गुम है किसी के प्यार में के फिलहाल के ट्रैक की बात करें तो इसमें फिलहाल काफी कुछ हलचल मच रही है। सई और विराट के बच्चे की सेरोगेट मदर बनी हुई हैं पाखी। पाखी की चाल है विराट के करीब आना, लेकिन सई क्या पाखी का पदार्फाश कर पाएगी।