नवागत नगर आयुक्त का कर्मचारी समन्वय समिति ने स्वागत किया

 

विनोद इलाहाबादी ने पगड़ी पहनाकर, श्याम करुणेश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अन्य पदाधिकारियों पटके पहनाकर स्वागत किया
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त सन्तोष कुमार वैश्य का आज नगर निगम में पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के विनोद इलाहाबादी ने पगड़ी पहनाकर श्याम करुणेश ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अन्य पदाधिकारियों पटके पहनाकर स्वागत किया। स्वागत पश्चात मोहन गुलजार ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी कर्मचारी नेताओं से आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025/2026 प्रतियोगिता में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए एक मुहीम चलाएं। सुन्दर बाबू चंचल ने कहा कि हम सभी के बारे मे अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार एवं अन्य अधिकारियों से जानकारी कर सकते हैं। हम आगरा को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने के लिए पूर्व में कितनी मेहनत की थी इसी मेहनत का परिणाम था कि आगरा नंबर दो के पायदान पर आया था। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की कोई भी समस्या हो आप लोग लेकर आएंगे उसका समय से निराकरण कराया जाएगा। इस पर सभी पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया हम आपके साथ खड़े रहेंगे ।
इन लोगों ने किया स्वागत
स्वागत करने वालों में विनोद इलाहाबादी, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल,सन्तोष डागौर,मोहन गुलजार, राजेश चौधरी, सोनू चौहान, गुलशन दयाल, सनी चौहान, मनीष चौहान, रंजीत नरवार, राजकुमार विद्यार्थी, राकेश चौधरी,रोहित लवानिया,शरद थनवार, आकाश चौहान,अजीत चौहान,अनिल राजौरिया,सोनू चौहान, लखन चौहान ,रोबिन इलाहाबादी ,राजेश चौहान रोहित इलाहाबादी , कामेश कुंज, ह्रतिक इलाहाबादी, शिवम दिलवारिया, निखिल इलाहाबादी, मुकेश सोनकर, युवराज इलाहाबादी, प्रशांत चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

बीडी जैन महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ

बाबा न्यूज
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला 2026-27 का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रो वंदना अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक प्रो नीलम कान्त प्रशिक्षु शिक्षक डॉ रूपाली खन्ना व सुनील कुमार जी सहित जूनियर और सीनियर छात्र- छात्राएं वरिष्ठ प्रो अनुराधा गुप्ता,प्रो शिखा श्रीधर, डॉ अंकिता तिवारी, डॉ नीलम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत डेमॉस्ट्रेशन के माध्यम से डा रूपाली खन्ना ने छात्र-छात्राओं सुलेश चित्रण और सुनील कुमार जी ने छात्र-छात्राओं को ड्राइंग की बारीकियां सिखाई तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने उनका अभ्यास भी किया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं जैसे पोटेंट, लैंडस्केप, कोलाज, लोक कला, प्राकृतिक चित्रण कला आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यशाला में 50 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जूनियर वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए सीनियर वर्ग निर्धारित किया गया है। यह कार्यशाला 23 मई तक संचालित रहेगी।

सर्वाइकल कैंसर का घातक बीमारियों में तीसरा स्थान

सर्वाइकल कैंसर शिविर में सौ युवतियों का नि:शुल्क हुआ टीकाकरण
बाबा न्यूज
आगरा। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैकमेट फाउंडेशन द्वारा एक पहल बीआर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में किया गया।

मुख्य अतिथि वेकमेट फाउंडेशन से प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर घातक बीमारियों में तीसरे स्थान पर आता है। टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी को देश से समाप्त करने में सहायता मिल सकती है। 9 से 26 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए यह वैक्सीन विशेष रूप से उपयोगी है, जो शरीर को इस संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।

पुष्पांजलि हॉस्पिटल की वक्ता डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है और इसकी शुरूआती अवस्था में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। प्रारंभिक जांच और समय पर टीकाकरण से इसका उपचार सरल और प्रभावी बन जाता है।

महासचिव मनीष राय ने बताया कि शिविर में नगर निगम स्कूल और एक पहल पाठशाला की लगभग सौ छात्राओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। संचालन मनीषा गैलानी ने किया। पुष्पांजलि हॉस्पिटल से पुनीत अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एकता वाजपेयी, अविकल मिश्रा, अंकित जैन, मानस राय, अंकित खण्डेलवाल, आश्लेष मित्तल, सुरभि आदि मौजूद रहे।

जनकपुरी महोत्सव कमला नगर की यादें हुईं ताजा

जनक सुता के श्रीराम स्मारिका का हुआ विमोचन
बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्ष कमला नगर में संपन्न हुए ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका जनक सुता के श्री राम का विमोचन कमला नगर स्थित टेंपटेशन रेस्टोरेंट में किया गया। स्मारिका ने जनकपुरी महोत्सव की स्मृतियों को जीवंत कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि और श्री जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अवसर पर कहा कि प्रभु श्री राम, माता जानकी और राम भक्त हनुमान जैसे अलौकिक चरित्र हमें जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव, साहस, भक्ति, करुणा, त्याग और मानवता की सेवा में जीवन समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस स्मारिका में संग्रहीत आलेखों से मिथिलावासियों को जिंदगी सार्थक करने के अद्भुत सूत्र मिलेंगे।

जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने कहा कि श्री राम के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जीवन का प्रत्येक पक्ष अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि राम नाम आधार जिन्हें, वह जल में राह बनाते हैं। जिन पर कृपा राम करें, वह पत्थर भी तिर जाते हैं।

स्मारिका के संपादक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि स्मारिका में भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी से जुड़े हुए आलेखों के अतिरिक्त कमला नगर को गौरव प्रदान करने वाले कुछ मंदिरों, सेवा केंद्रों आदि की जानकारियों के भी इसमें आलेख हैं। इसमें प्रकाशित आकर्षक चित्रों से जनकपुरी का सजीव दर्शन हो रहा है। स्मारिका के सह संपादक अनिल अग्रवाल व विजय कुमार गोयल हैं और मुद्रक मुकेश नेचुरल हैं।

इस दौरान श्री जनकपुरी महोत्सव समिति कमला नगर-2025 के मुख्य संरक्षक व राज्यसभा सांसद नवीन जैन, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक वाले, राकेश मंगल, रामगोपाल गोयल, राम प्रकाश अग्रवाल ज्वेलर्स, रानी सुनयना अंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंजू मंगल, सलिल कुमार गोयल, जीवनलाल मित्तल मंच पर रहे। अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने संचालन किया।
जितेंद्र तिवारी, नीरज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, रंगेश त्यागी, गौरव चौहान, हरिश्चंद्र शर्मा गुड्डू भाई, मनीष बंसल, पवन अग्रवाल, वरुण जैन, केके अग्रवाल, वीपी शाक्य, पीयूष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नंदी महाजन, राकेश मित्तल, महेश अग्रवाल, सुशील गुप्ता, वंश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, चारु अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, शीतल सिंह, रिचा मांगलिक, साधना वर्मा, शिखा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सोनिया शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

सीकरी में सपा की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन

राजकुमार/ बाबा न्यूज
किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन आगरा जयपुर मार्ग स्थित श्रीजी होटल में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आगरा ऊदल सिंह कुशवाह, जिला महासचिव संतोष पाल, देवेन्द्र यादव, सुरेन्द्र चौधरी, रहीशपाल चाहर, देवेन्द्र शर्मा, सत्यदेव यादव, मुकेश यादव, रमजान उस्मानी, राशिद कुरैशी, योगेश यादव, असलम कुरैशी, सुरेश चाहर, बीरेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकतार्ओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

एक साथ विवाह बंधन में बंधे चार जोड़े, नाचते गाते पहुंचे बाराती

 

लायंस क्लब आगरा विश्वास ने किया कन्यादान, उपहार दिए
बाबा न्यूज
आगरा। लायंस क्लब विश्वास की ओर से निर्धन परिवारों के चार जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के वीडीजी प्रथम डॉ. आर.एन. वर्मा एवं वीडीजी द्वितीय अजय भार्गव ने संयुक्त रूप ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

डॉ. आर.एन. वर्मा ने कहा कि जब किसी बेटी का हाथ किसी सच्चे वर के हाथ में समाज की सहायता से रखा जाता है, तब ईश्वर स्वयं आशीर्वाद देते हैं। विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि संस्कारों, परिवारों और समाज का सुंदर संगम है। अजय भार्गव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता और सहयोग की मिसाल हैं। गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन चार परिवारों की उम्मीदों और नई शुरूआत का उत्सव है। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ चार दूल्हों की बारात विजय क्लब पहुंची, जहां क्लब की महिला सदस्य रश्मि अग्रवाल, वंदना गर्ग, रितु मित्तल, मीनू अग्रवाल, निधि बंसल, नमिता अग्रवाल, रितिका गुप्ता और नूपुर गोयल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म पूरी होने पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

सचिव सुशिल बंसल व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि नवविवाहित जोड़ो को गृहस्थी आरंभ करने के लिए अलमारी, टीवी, फ्रिज, डबल बेड, सिलाई मशीन, कूलर, सूटकेस, वाटर कूलर, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

संयोजक निखिल गर्ग ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अमित संग कविता, बीरपाल संग सलोनी, दीपक संग पूनम और विष्णु संग हिमानी नवयुगलों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद भावुक माहौल में सभी जोड़ों को विदाई दी गई, जहां उपस्थित जनों की आंखें नम हो उठीं। इस अवसर पर अनुपम अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, राजीव अग्रवाल, संजीव मित्तल, अजय अग्रवाल, राजकुमार कोल, महेश अग्रवाल, रितेश गुप्ता, दीपक गोयल, अनित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा

संयम शाखा की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद संयम शाखा की वार्षिक समीक्षा बैठक दयालबाग स्थित द सेलिब्रेशन ग्रांड रिसॉट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाखा के संस्थापक रवि शिवहरे ने बताया कि यह बैठक सत्र 2025-26 की अंतिम समीक्षा बैठक में पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अजय जैन के नेतृत्व में वर्तमान कार्यकारिणी में सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशन गुप्ता और महिला सहभागिता सीमा गोयल को अगले सत्र में भी कार्य करने का अवसर दिया जाए। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से जनहित में योगदान देना है। बैठक में अनेक बिंदुओं को आगामी सत्र में अमल में लाने का निर्णय लिया गया, जिससे परिषद की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सके। अंत में आगामी सत्र में और अधिक समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक चंद्रेश गर्ग, विष्णु गौस्वामी, हर्ष खटना, गौरव अग्रवाल, दीपेश बंसल, रवि अग्रवाल, कन्हैया गोयल, हिमांशु अग्रवाल, मनोज राठौड़, आरती शिवहरे, रुचि अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, रजनी जैन, दीपाली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।