



>
बाबा न्यूज
आगरा । संस्कार सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को फतेहाबाद रोड ताज हाइट्स होटल में हरियाली तीज का सामूहिक आयोजन किया गया। इसमें 200 महिलाओ ने विभिन्न आयोजन में हिस्सा लिया। प्रोग्राम में आरती सिंह तीज क्वीन चुनी गई और विदुषी अग्रवाल रैंप वॉक विजेता चुनी गई। सभी महिलाओं ने नृत्य प्रोग्राम मैं भाग लिया। मुख्य अतिथि जीनत जीसान,चांदनी भोजवानी पल्लवी अग्रवाल रही। आयोजन मणि वशिष्ठ
द्वारा कराया गया। सभी महिलाओं को गिफ्ट दिए गए। सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों ने भी डीजे डांस से सबका मन मोहा।
इस अवसर पर साक्षी सचदेवा, रिचा गुप्ता, पीयू अरोड़ा, साधना अग्रवाल, मोनिशा महेंद्रु ,अनीला जैन, दिशा शर्मा आदि उपस्थित रही।