



आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन आगरा व ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ आगरा द्वारा आयोजित किया लाइटिंग अप द स्काई कार्यक्रम
बाबा न्यूज
आगरा। रात 12 बजते ही घड़ी की सुई ने देश की आजादी के 75वें वर्ष में जैसे ही प्रदेश किया, आसमान में अमृत महोत्सव की खुशी की जगमग रोशनी बिखर गई। भारत मां की चूनरियां के तीन रंग केसरिया, श्वेत और हरे रंग को समेटे हुए। आसमान में तिरंगी रोशनी से जगमगाती 75 लालटेन और जमीं पर भारत माता के जयकारों संग सैकड़ों तिरंगे लहरा रहे थे। कुछ ऐसा ही देशभक्ति से परिपूर्ण नजारा था कॉसमॉस मॉल का। जहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन आगरा व ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ आगरा, मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब व अप्सा के संयुक्त तत्वावधान में लाइटिंग अप द स्काई का4यक्रम का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन की संस्थापक डॉ. रंजना बंसल ने कार्यक्रम में मौजूद 75 समाजिक संगठनों का स्वागत करते हुए कहा कि घर-घर तिरंगा के साथ हर मन भी तिरंगा होना चाहिए। 12 बजते ही सर्वप्रथम डॉ. रंजना बंसल सहित शहर के 75 सामाजिक संगठनों ने 75 लालटेन को आसमान में छोड़ अमृत महोत्सव की खुसी को व्यक्त किया। तिरंगे गुब्बारों और और जगमग रोशनी से सजे कार्यक्रम स्थल पर हर व्यक्ति के मन देशभक्ति के गीतों पर झूमता नजर आया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व शहर के गणमान्य लोगों द्वारा अपने विचार भी व्यक्त किए गए। मुख्य रूप से डॉ. डीवी शर्मा, पूरन डावर, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. सुनील शर्मा, सुशील गुप्ता, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, डॉ. अशोक शिरोमणी, वेद प्रकाश, हेमन्त जैन, प्रशान्त जैन, रचित अग्रवाल, अमित मित्तल, सिद्धार्थ, राकेश गर्ग, तनय, आशुतोष बंसल, अनुराग, पूनम गुप्ता, राजेश गोयल आदि उपस्थित थे।