



बाबा न्यूज
मुंबई। एकता कपूर ने अपने मुंबई स्थित घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की है। उन्होंने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ब्रंच पार्टी रखी। इस दौरान टीवी और फिल्म जगत से जुड़े सितारे पहुंचे। सभी ने इंडियन आउटफिट पहना हुआ था। एकता कपूर की पार्टी में हुमा कुरैशी, करिश्मा तन्ना, साक्षी तंवर, मौनी रॉय, करण कुंद्रा सहित अन्य एक्टर्स नजर आए। शमिता शेट्टी अपनी मां के साथ कैमरे के साथ पोज दिये। शमिता ने व्हाइट कलर का शरारा पहना हुआ है। अभिनेत्री रिद्धी डोगरा ने इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहना। उन्होंने बालों को खुला रखा। पर्पल कलर के लहंगे में टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा बेहद खूबसूरत दिखीं। करिश्मा तन्ना ने इस मौके पर व्हाइट सलवार सूट कैरी किया जिस पर गोल्डन वर्क है। साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया। बेहतरीन एक्ट्रेस साक्षी तंवर सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने डार्क पिंक कलर का कुर्ता कैरी किया। महारानी 2 से वाहवाही लूट रहीं हुमा कुरैशी भी एकता कपूर की पार्टी में पहुंचीं। अनीता हसनंदानी ने प्रिटेंड साड़ी पहनीं जिसमें वो गॉर्जियस लग रही हैं।