



राजकुमार इंदौलिया/ बाबा न्यूज
किरावली। मलपुरा रोहता नहर स्टैंड पर आॅटो चालकों ने हड़ताल कर दी है। आॅटो चालकों का आरोप है की पुलिस उन्हें सेवला टैक्सी स्टैंड नहीं जाने दे रही है। इस कारण उनके आगे रोजी रोटी का संकट आ गया है। आॅटो बंद होने से को परेशान होना पड़ रहा है।
आगरा में पुराने लाल रंग के आॅटो को देहात क्षेत्र की परमिशन है। हरे रंग के सीएनजी आॅटो शहरी क्षेत्र में चलाए जा सकते हैं।आगरा ग्वालियर रोड स्थित नगला माकरोल रोहता नहर चौराहे मलपुरा से 20 दर्जन से अधिक लाल आॅटो सवारियों को सेवला तक लाते हैं। यहां बने स्टैंड से सवारियां हरे आॅटो में बैठकर शहर के अंदर प्रवेश करती हैं।
आॅटो चालक ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाल आॅटो को अब सेवला नहीं जाने दे रही। जिसके चलते आॅटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आॅटो चालकों ने बताया है कि लाल आॅटो को जो परमिट मिला है वह ग्रामीण क्षेत्र का है ,वही ग्रीन आॅटो को जो परमिट है वह शहर क्षेत्र का है। परंतु ग्रीन आॅटो शहर और देहात दोनों जगह दौड़ रहे हैं। परंतु लाल आॅटो को सेवला नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि सेवला पर टेंपो स्टैंड वर्षों पुराना है।
आॅटो चालकों की मांग है कि उन्हें सेवला पर आॅटो चलाने दिया जाए। आटो चालकों का कहना है की शहर के आॅटो शहर में तो देहात के आॅटो देहात में ही दौड़ने चाहिए। परंतु पुलिस शहर के आॅटो को देहात में दौड़ने से नहीं रोक रही। देहात के आॅटो को शहर में जाने से रोका रही है। और रोकने पर चालान काट देती है।
आॅटो चालक ज्ञान सिंह ,लोकेश, पवन ,मुरारी ,आकाश ,रामवीर ,उदय भान , चंद्रभान , राजवीर ,पदम सिंह ,बबलू ,सुभाष ,रवि मोहम्मद ,नबी मोहम्मद आदि ने शासन प्रशासन से मांग की है कि आॅटो संचालकों की मांग स्वीकार की जाए।