



सभी आयोजन भाई नंदलाल समागम हाल में होंगे: बाबा पीतम सिंह
बाबा न्यूज
आगरा। एतहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 35 वा गुरमत सालाना समागम संत बाबा साधु सिंह मोनी जी व संत बाबा निरंजन सिंह जी की याद में गुरमत समागम एक अक्टूबर से आरंभ होकर तीन अक्टूबर तक चलेगा।
मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया के तीन दिवसीय इस आयोजन मे कथा एवं कीर्तन दरबार मे बाहर से आए रागी जन साधु संत व सिंह साहब संगत को निहाल करेंगे।
एक अक्टूबर की शाम को पहले दिन कवि दरबार का आयोजन होगा। दो अक्टूबर को दो दीवान आयोजित किए जाएंगे। पहला सुबह नौ बजे एव दूसरा साय सात बजे से रात्रि 12 बजे तक होगा। तीन अक्टूबर को कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा। ती अक्टूबर को सुबह नौ बजे से अमृत संचार होगा।
सभी आयोजन भाई नंदलाल समागम हाल में होंगे। संत बाबा प्रीतम सिंह ने सभी संगत को समय से पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर समूह सेवक जत्था गुरु का ताल ,दलजीत सिंह सेतीया,उपिंदर सिंह लवली, चोधरी मनजीत सिंह,परमिंदर सिंह ग्रोवर, बंटी ग्रोवर ,जसविंदर सिंह,(आलूवालिया )राजदीप सिंह,विरेंदर सिंह, सरदार कवलदीप सिंह , पाली सेठी आदि लोग उपस्थित थे।