



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ डब्ल्यू डीटीए संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। इसमें जोनल संयोजक मनोज गुप्ता, आगरा मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, महामंत्री प्रीति सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा ,जिला महामंत्री रीना सिंह को दायित्व सौंपा गया है। उक्त पदाधिकारियों की भी जल्द घोषणा की जाएगी। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरु प्यारी सत्संगी ने बताया कि संगठन महिला शिक्षकों के हित व सशक्तिकरण को लेकर कार्य करता है। प्रत्येक महिला शिक्षक की समस्याओं को सही पटल तक लाने के लिए गठन किया गया है। संघ की संरक्षिका श्रीमती अनीता कुशवाह पत्नी विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह, संयोजिका रीनू वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह नौहवार,महामंत्री प्रेक्ष्या तिवारी ,सलाहकार डॉ. आशा सिंह के निर्देशन में प्रांतीय, जोनल ,मंडल और जिला टीमों का गठन किया जा रहा है।