



बाबा न्यूज
मुंबई। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में सितारों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं। कई बार कलाकारों को प्यार हो जाता है और बात शादी तक भी पहुंच जाती है लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है। ऐसे में बहुत से सेलेब्स दोबारा रिलेशन में आ जाते हैं। हालांकि बहुत से सितारे हैं जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है।
अमृता सिंह: अमृता सिंह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म बेताब के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। अमृता ने सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। 13 साल बाद अमृता और सैफ ने अपने रास्ते अलग कर लिए। सैफ ने करीना से शादी कर ली लेकिन अमृता ने आज तक दूसरा हमसफर नहीं चुना।
करिश्मा कपूर: कपूर खानदान की बेटी करिश्मा 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा की शादी साल 2003 में संजय कपूर से हुई थी, लेकिन 13 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। संजय ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा ने आज तक शादी नहीं की।
मनीषा कोइराला: 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल सका। तलाक के बाद मनीषा ने अब तक शादी नहीं की है।
पूजा भट्ट: फिल्म एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वह महेश भट्ट की बेटी हैं। एक्ट्रेस की शादी मनीष मखीजा से हुई थी। इस शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता टूटने के बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था।