



बाबा न्यूज
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी स्थित राधा क्रष्ण मन्दिर पर भव्य फूल बंगला सजाकर लोगों ने उत्साह पूर्वक गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव मनाया। सभी ने खुशी का इजहार शुभकामनाओ के साथ सांझा किया। पंडित गिरीश उपाध्याय ने विधि विधान के साथ गोवर्धन पूजा अर्चना करायी। गोवर्धन गिरिराज जी महाराज और भगवान वासुदेव श्रीकृष्ण की कृपा सभी देश वासियों पर बनी रहे। सभी के परिवार सुखी और समृद्ध हो।
पंचवटी परिवार ने अन्नकूट प्रसादी का भन्डारा किया। विशेष सहयोग रिंकू शर्मा परिवार का रहा।इस अवसर पर अनुराधा सिंह ,दिव्या शर्मा, शालिनी सिंह, मीनू अग्रवाल, सुमन चाहर, चांदनी भोजवानी,कोमल, एकता साहनी, पूजा पाठक, संगीता, ममता, रिचा गुप्ता श्वेता चावला, अन्नू गुप्ता नोसिरी देवी, कृष्णा गुप्ता, रचना ,प्रभा पिपलानी, चारू पिपलानी, प्रेम कुमार शर्मा, रिंकू शर्मा, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, श्याम भोजवानी, जसविंदर सिंह, अरुण शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, लीलाराम पाठक
पी आर डब्ल्यू ए मौजूद रही।
गोवर्धन पूजा की रही धूम, मंदिरों में अन्नकूट के हुए भंडारे
बाबा न्यूज
आगरा। पारस पर्ल्स एक्सटेंशन लोहामंडी राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक और विधि विधान से मनाया गया। गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना और परिक्रमा के बाद अन्नकूट की प्रसादी ( कढ़ी, चावल, बाजरा,अन्नकूट की सब्जी, पूड़ी, बूंदी) और भजन संध्या का आयोजन किया गया। अलीगढ़ के भजन गायक त्रिलोकी शर्मा ने श्री कृष्ण भक्ति के सुंदर भजन सुनाए तो श्रोता भक्ति में लीन हो गए।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक बाँकेलाल जी , मानवेन्द्र भारत , शिवेंद्र जी , मुकेश जैन जी , सुनीत जैन , राजकिशोर गर्ग , एकता जैन ,भानु महाजन, के.के भारद्वाज, महंत निर्मल गिरि, मधुकर चतुर्वेदी,भास्कर पाठक , डॉ अशोक गर्ग , महानगर प्रचारक सचिन, डॉ संगीता शर्मा , शिवम शिवा, राहुल चौधरी , अमित गोस्वामी , विकास अग्रवाल, सात्विक जैन, रीटा गर्ग , सुनील जैन , बादाम सिंह , परिखन शर्मा , नन्दकिशोर आदि प्रमुख सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो….
महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में हुआ गोवर्धन पूजन
बाबा न्यूज
आगराः यमुना के तट पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर बुधवार को गोवर्धन महाराज के जयघोष गूंजते रहे। गोबर से बनाई गई गोवर्धन महाराज की आकर्षक प्रतिमा का पूजन कर परिक्रमा लगाई। यह प्रतिमा 15 फुट लंबी थी। महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया। ब्रज के लोकगीतों पर श्रद्धालु थिरके-श्री गोवर्धन महाराज, जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो। इस अवसर पर महालक्ष्मी देवी का मनमोहक श्रंगार किया गया और फूलबंगला सजाया गया। जिनके दर्शनों को देर रात तक श्रद्धालु आते रहे। सीओ हरीपर्वत मयंक तिवारी, थाना प्रभारी विपिन गौतम ने आरती उतारी। पूजन करने वालों में मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर, महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, डॉ एसपी सिंहःआनंद शर्मा, मनोज, बाबी, विनोद राठौर, अशोक, श्याम, अनिल, विशाल, विमल, ममता सिंघल आदि प्रमुख थे। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को सुबह 8 बजे किया जाएगा।