



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। मैजिक टच मेक ओवर अकेडमी का उद्घाटन अर्जुन नगर तिराहा खेरिया मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह की पत्नी अनिता कुशवाह ने किया। इसमें आगरा के समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पार्षद राजू चाहर, योगेश चाहर, लक्ष्मी कुशवाह, राज कुमार , तनु सिंह जादौन, कृष्णा आदि उपस्थित रहे। अकेडमी की डायरेक्ट रजनी चाहर ने बताया कि इस अकेडमी में मुख्य रूप से सेलून, ब्यूटीशियन के कोर्स, डांस, सिंगिंग अनुभवी परिशिक्षिकों द्वारा सिखाया जाएगा। गरीब लड़के-लड़कियों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन परवेज कबीर ने किया और रजनी चाहर ने सभी का धन्यवाद किया।
>