



भाकियू टिकैत के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से स्वागत किया
बाबा न्यूज
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष ने गजेंद्र सिंह परिहार को मंडल अध्यक्ष आगरा के पद पर पुनः जिम्मेदारी दी।
गजेंद्र परिहार ने मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार का मंडल कार्यालय पर पहुंचकर साफा और माला पहनाकर स्वागत किया ओर साथ ही मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे के साथ अपनी अपनी खुशी इजहार की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने मंडल अध्यक्ष पद की इस जिमेवारी का श्रेय सभी किसान सरदारी व पदाधिकारियो को देते हुए बाबा महात्मा टिकैत जी पद चिन्हों का अनुकरण कर किसानों के हित व अधिकार के लिए हमेशा संघर्स करते रहने का विश्वास दिलाया ओर सभी पदाधिकारियों के सम्मुख बाबा महात्मा टिकैत की शपथ ली। वही सभी वक्क्तओ ने अपने अपने विचार रखे जिसमे मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा व जिला प्रवक्ता मथुरा देवेश पाठक ने संयुक्त रूप से संगठन के बिस्तार को लेकर विचार रखे और बताया कि हम सभी को एक जुट होकर किसानों के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर विजेंद्र सिंह लंबरदार को नियुक्त किया ।साथ ही स्वागत की बैठक में नाहर सिंह भगत , सत्यवीर सिंह परिहार, रामअवतार परिहार, धर्मवीर परिहार, गिर्राज परिहार, जिला प्रवक्ता देवेश पाठक तहसील अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ,तहसील प्रवक्ता वेदांत उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह उर्फ भूरा परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव चंमी लाल, योगेश अस्थाना , धर्मवीर सिंह, सत्यदेव चौधरी, प्रमोद कोयण, हेमंत परिहार , गोपाल परिहार, नीरेश
सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।