



बाबा न्यूज
आगरा। वृद्ध आश्रम सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम झील आनंद कुमार उपनिदेशक समाज कल्याण ने 88 वृद्ध माता-पिता को गर्म कपड़े इनर ,बनियान ,टोपा, मोजा, स्वेटर वितरण कर वृद्ध माता-पिता का आशीर्वाद लिया। वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के लिए शत प्रतिशत वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए वृद्ध आश्रम प्रबंधक पंकज कुमार को निर्देशित किया गया है। वृद्ध आश्रम में मिल रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। वृद्ध माता-पिता द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर उपस्थित दीपक द्विवेदी लेखाकार उपनिदेशक समाज कल्याण, सपना शर्मा वृद्धा आश्रम लेखाकार ,सुमित कुमार भंडार प्रभारी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
>