



जेपी ऑडिटोरियम में होगा आर्यश्री संस्था का 20वाँ वार्षिकोत्सव
वार्षिकोत्सव के उद्घोषणा कार्यक्रम में किया संस्था के नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन
बाबा न्यूज
आगरा। आर्यश्री संस्था की ओर से अपने 20 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के पदाधिकारियों ने वार्षिक उत्सव की उद्घोषणा और नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन एमजी रोड स्थित चाय मस्का रेस्टोरेंट पर किया।
आर्याश्री संस्था की संस्थापिका डॉ. तूलिका कपूर ने बताया कि वंचित समाज की महिलाओं और बच्चो मे शिक्षा की अलख जगा रही आर्यश्री संस्था के कैलेंडर में बच्चो और महिलाओं के खुशी के पलो का समावेश किया गया है। आगामी 11 जनवरी को जेपी ऑडिटोरियम में आर्यश्री संस्था के 20वे वार्षिकोत्सव में मालिन बस्ती के लगभग 350 बच्चे और महिलाएं समाज में फैली कुरूतियो पर प्रहार करते हुए अपनी प्रस्तुति देंगे।
खत्री सभा के अध्यक्ष अमित खत्री ने बताया कि कैलेंडर के माध्यम से शिक्षा के माध्यम से जीवन में आए बदलाव को दर्शाया गया है। कैलेंडर को एक सप्ताह अंतराल में लखनऊ, मालियाबाद और आगरा की विभिन्न स्थानों पर शूट किया गया है। इस अवसर पर डा. तूलिका कपूर, ललित राजौरा, अमित खत्री, उपेंद्र अवस्थी, शीला बहल, राकेश कोहली, नीरज राघव, सागर गुजराती, जुबैर, मनीष, सुमन, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।