



बाबा न्यूज
आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन होटल पीएल पैलेस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
सरस्वती वंदना कल्पना शर्मा ने की। अतिथियों का सम्मान डॉॅ. राजकुमारी शर्मा ने किया। महासभा की संरक्षिका डॉॅ. राजकुमारी शर्मा ने कहा, होली भाईचारे का त्यौहार है, जिसे हम उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। काव्य पाठ डॉॅ. मधु भारद्वाज, राजकुमारी पाराशर, विजया तिवारी, अनुपम चतुर्वेदी, सांत्वना शर्मा, रेखा ने किया।
काव्य-पाठ के बाद तम्बोला, मनोरंजक गेम एवं कैटवॉक का आयोजन दीप्ति भार्गव ने करवाया। विशिष्ट अतिथि डॉॅ. दीपा रावत ने कहा, होली का इंतजार हम सभी को रहता है, होली प्रेम के रंगों का त्योहार है।
मुख्य अतिथि डॉॅ. कुसुम चतुवेर्दी ने कहा, होली मेल-मिलाप का त्योहार है, सभी को प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए।
आकांक्षा शर्मा, राजकुमारी पाराशर, दिव्या शर्मा, नीलम शर्मा, वंदना तिवारी, रेखा तिवारी, रेखा बनर्जी, अनीता गौतम, अलका भार्गव, मीनू भार्गव, प्रेमलता मिश्रा, प्रतिमा भार्गव, ऋचा तिवारी, डॉ. आभा चतुर्वेदी, किरन शर्मा, प्रभा तिवारी, सुनीता झा, राधा तिवारी, योगिता शर्मा, सविता शुक्ला, शशिकांता शर्मा, सीमा पांडेय आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने किया।