



बाबा न्यूज
मुंबई। सिने तारिका करिश्मा कपूर को संजय कपूर से तलाक के बाद शायद ही कभी पब्लिक में एक-साथ देखा गया होगा, लेकिन दोनों अपने बेटे कियान कपूर की खुशी के लिए कुछ देर ही सही, पर एक जगह इकट्ठा हुए। उन्होंने बेटे का 13वां जन्मदिन मनाया। करिश्मा और संजय अकेले नहीं थे, उनके साथ संजय की पत्नी प्रिया अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। लगता है कि सभी ने मिलकर फैमिली लंच के बहाने कियान का जन्मदिन मनाया। करिश्मा ने वेन्यू में एंट्री करने से पहले पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुईं, तो लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। बेटे के लिए करिश्मा और संजय के कदम की कई लोगों ने सराहना की। एक यूजर ने लिखा, उनके बेटे का जन्मदिन था, बेटे को पहले रखा और इगो को आगे नहीं आने दिया। उनके लिए अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘करिश्मा बहुत प्यारी हैं। करिश्मा और संजय को कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया। एक अन्य यूजर ने लिखा, इन लोगों को कुछ फर्क नहीं पड़ता। दूसरे यूजर ने लिखा, इनके अलग ही रिश्ते चलते हैं।