



बाबा न्यूज
आगरा। ताजनगरी में रविवार को सुबह से ही बरसात होने से मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि शनिवार की शाम से ठंडी हवांए चल रहीं थीं लेकिन आज बारिश से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को सुबह आसमान में बादल घिरे रहने से सुबह धूप नहीं निकली। करीब 7 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई। हालांकि आज रविवार होने से छुट्टी है। बच्चों और अभिभावकों ने घर पर आज छुट्टी का आनंद लिया। मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि 21 मार्च तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी बारिश अगले तीन दिन तक बारिश आगरा को भिगोयगी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई। बारिश होने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। देहात में कई जगह तेज बारिश हो रही है।
बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरसों की फसल में बारिश से काफी नुकसान होने की आशंका है। वहीं खेतों में गेहूं की फसल भी पकी खड़ी है। बनवारी सिंह का कहना है कि गेहूं और सरसों की फसल को बारिश से नुकसान हो रहा है। आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।