



सुरेश बघेल/ बाबा न्यूज
एत्मादपुर (आगरा)। आरोग्य फाउंडेशन आॅफ इंडिया के एकल अभियान के तहत शुक्रवार को ब्रज मंडल संभाग के तहसील संच की आरोग्य सेविकाओं ने चयनित गांवों में परिवार संपर्क के दौरान ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण के साथ कुपोषण से बच्चों को बचाने के प्रति भी जागरूक किया।
तहसील के गांव नगला केसरी मेंआरोग्य सेविका कुसुमा देवी और मुख्य आरोग्य संयोजिका पूनम त्यागी ने घर-घर दस्तक देकर परिवार संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने इस दौरान गांव की महिलाओं को घर के आंगन में पोषण वाटिका विकसित करने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका से जैविक सब्जी और फल प्राप्त होंगे। जबकि बाजार से हम केमिकल युक्त फल, सब्जियां खा रहे हैं। इनसे बचना बेहद जरूरी है। इस दौरान महिलाओं की एनीमिया और बच्चों में कुपोषण की जांच भी की गई।