बाबा न्यूज
मुंबई। सिनेतारिका मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी अदाओं की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इनमें उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि मोनालिसा ने तस्वीरों में छोटे बाल और खूबसूरत सा मेकअप कर रखा है। मोनालिसा का दिलकश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर एक हजार के करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने मोनालिसा की तस्वीरों पर मजेदार कमेंट किये है।
मोनालिसा ने कुल सात हसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘टिप-टिप बरसा पानी।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘खूबसूरत।’ मोनालिसा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती हैं।