



बाबा न्यूज
नयी दिल्ली। सिने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने प्रेम संबंधों की अफवाहों से सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब करण जौहर ने अपने 50 वें जन्मदिन की पार्टी में आदित्य और अनन्या एक साथ आए। उन दोनों को साथ देख सभी लोग लगभग चौंक गए। अनन्या ने इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया लेकिन वह उनके सवाल पर शमार्ती हुई नजर आईं और अब आदित्य ने इस सवाल पर जवाब देकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच रिश्ते की खबर है। तब से, उनके रिश्ते को आधिकारिक बनाने और इसे अगले स्तर पर ले जाने की खबरें हर बार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन क्या वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुमराह’ के ट्रेलर लॉन्च में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। उनके साथ उनकी को-स्टार मृणाल ठाकुर भी थीं। इवेंट में एक्टर को अनन्या पांडे के साथ उनके लव अफेयर की अफवाहों पर एक सवाल का जवाब देते हुए देखा गया, जिससे वह काफी हैरान दिखे। ट्रेलर लॉन्च की शुरूआत होस्ट से यह पूछने के साथ हुई कि क्या पूरी इंडस्ट्री शादी कर रही है और उन्होंने इंडस्ट्री में मोस्ट एलिजिबल बैचलर का टैग हासिल कर लिया है।