



महिला मंडल ने भजन कीर्तन के साथ चंद्र दर्शन पर्व मनाया
बाबा न्यूज
आगरा। झूलेलाल मन्दिर ताजगंज में चंद्र दर्शन पर्व भजन और कीर्तन के साथ मनाया गया। महिला मंडल ने ईष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं की आराधना की।
इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने झूलेलाल साईं का मंदिर को भव्य रूप में सजाया। भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इससे पूर्व इष्ट देव के वस्त्र बदले गए। घरो में महिलाओं ने बच्चों की खुशी के लिए तरह-तरह के सिंधी पकवान बनाए। मंदिर परिसर में भजन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में सिंधी महिलाओं ने जैखे झुलण जो मिलोयो प्यार ऊहो हथ मथे खड़े…। दूल्ह दरिया शाह सभजी बेड़ी पार लगाइन्दे…। पहंजा कम लाल पाण कंदो आदि भजनों पर सिंधी नृत्य किया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
झूलेलाल साईं की आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। घनश्यामदास देवनानी, हरीशचंद मोटवानी, श्याम भोजवानी, शंकरलाल आसवानी , हरिकृष्ण आडवाणी, राजा जेठवानी ,विजय मोटवानी, प्रदीप दीवान, ललित नजवानी, अशोक मोटवानी, लच्छू बेलनी, हर्ष दासवानी, राजू कोठरी,सोनू लालवानी, दादी पकानी, वानी, काव्या,पूजा,सपना, लक्ष्मी, दिव्या, केसर, चांदनी, भावना आदि ने धर्मलाभ लिया।