



लोग सुबह मतदान करने बहुत कम निकले 11.30 बजे तक 20 प्रतिशत हुआ मतदान
महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज
फतेहपुरसीकरी। नगर पालिका परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह तय समय पर आरंभ हो गई। लोग सुबह मतदान करने के लिए धीमी गति से आरंभ हुआ। धीरे धीरे मतदान की चाल बढ़ रही है।
यहां पर अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 7:30 बजे तक मत बेटियों में बंद हो जाएगा। प्रात: सात बजे से 30 बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगना प्रारंभ हो गई थी। यहां पर लगभग 30 हजार मतदाता है। उम्मीद है 70% से 80% तक मतदान होने की संभावना है। वार्ड सभासद, बुजुर्गों को बाइक और गाड़ियों के माध्यम से बूथों तक पहुंचा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने लाला राम चरण बालिका इंटर कॉलेज बूथ पर सभी एजेंटों को दिशा निर्देश देते हुए कहा यदि कोई मतदाता दोबारा वोट डालने आता है अथवा संदिग्ध है तो उसकी सूचना पीठासीन अधिकारी को देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं। इस्लाम गंज, सीकरी दो हिस्सा, पंडित रामजी लाल जूनियर हाई स्कूल, बस स्टैंड, कंदूवार चार भूत ऊपर पहाड़ पर हैं। शिवपुरी, नयाबास मुस्लिम आबादी के पहाड़ी क्षेत्र पर चार बूथ है। यहां पर 11.30 बजे तक लगभग 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। एसडीएम किरावली अनुज नेहरा ने पंडित रामजी लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बस स्टैंड, इसलामगंज, लाला राम चरण बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी पर मतदान की स्थिति को देखा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद थी। सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी शबनम बेगम, सपा प्रत्याशी भजन गुड्डू, भाजपा प्रत्याशी राजन देवी, निर्दलीय प्रत्याशी सुमन लोधी, आप प्रत्याशी अंजू माहोरा के भाग का फैसला होना है। वहीं दूसरी आरे देर रात तक रूठे लोगों को घर-घर जाकर मनाने के प्रयास चलते रहे। 25 वार्डों में सभासदों के लिए भी लगभग 100 प्रत्याशी मैदान में हैं।
कस्बे के प्रतिष्ठान रहे बंद
फतेहपुरसीकरी। निकाय चुनावी मेले में मतदाताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मतदान प्रक्रिया का आनंद लिया। महिलाओं बेस्ट मतदाताओं ने चुनाव में पहली बार मतदान देकर उत्साहित नजर आए। फतेहपुर सीकरी मतदान के दिन पर्यटन स्थल पर भी सन्नाटा पसरा रहा। नगरीय चुनाव को लेकर आगरा मंडल से पर्यटकों की संख्या बाहर कम निकली।