



बाबा न्यूज
आगरा। रुकमणी महिला समिति का पांचवा अधिष्ठापन समारोह होटल रॉयल रेजिडेंसी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कप्तान रीना सिंह और महानगर मंत्री रश्मि सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। रीना सिंह ने महिलाओं को स्वयं सशक्त बनने की प्रेरणा दी। समिति की संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष मनोरमा गुप्ता ने समिति के नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण भी कराई। इसमें अध्यक्ष कविता चौरसिया, उपाध्यक्ष वर्षा गुप्ता,उपाध्यक्ष रेखा यादव, सचिव रत्ना राठौर, उपसचिव कल्पना जादौन, सह सचिव मोनिका यादव, कोषाध्यक्ष अंजनी गर्ग, सह कोषाध्यक्ष मधु शर्मा, महिला संयोजिका रीता पाठक, सह महिला संयोजिका नविता लोहिया, मीडिया प्रभारी तनु शर्मा रही। समिति की संरक्षिका चित्रलेखा कटिहार, सुमन चतुवेर्दी, समिति की मार्गदर्शिका चंचल तिवारी, प्रीति सिंह, लता दौलतानी का हम सभी को मार्गदर्शन भी मिला। समिति में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अलग अलग तरीके से प्रस्तुतिया दी। समिति के द्वारा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंचन चौधरी, सुनीता पाराशर, कामना शिवहरे, रीना सिंह, रेनू अग्रवाल, सोनी गुप्ता, दीपा राठौर, मीनाक्षी वर्मा, दीपमाला राठौर, रिचा गुप्ता आदि थी।