



खैरागढ़ में पौधारोपण करने वाले करते हैं पौधे की रक्षा : अनीता कुशवाहा
महापौर हेमलता दिवाकर से महिला सशक्तिकरण संघ ने की शिष्टाचार भेंट
मनीष मिश्रा / बाबा न्यूज़
खेरागढ। विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा की नवनिर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ की पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट स्वरूप दिया। महापौर के साथ मिलकर महिला मंडल ने प्रकृति की सुरक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी अनीता कुशवाहा ने महापौर को बताया कि हमारे यहां प्रतिवर्ष पौधे लगाए जाते हैं सभी लोग पौधों की देखभाल करते हैं। इस वर्ष भी पौधे लगाए गए हैं। पौधा लगाने वाले व्यक्ति ने उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली है।
इस अवसर पर रीनू वर्मा, अनीता कुशवाहा ,संगीता, संध्या, रानी, आराधना, ममता, प्रीति,पुष्पा आदि मौजूद रहीं।