



कैबिनेट मंत्री ने किया बांके बिहारी धाम कॉलोनी में विकास कार्यो का शिलान्यास
बाबा न्यूज
आगरा। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मारुती स्टेट चौराहा स्थित बांके बिहारी धाम कॉलोनी से सीसी सड़क एवं नाली के निर्माण कार्यो का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सभी विधायकों को अपनी विधानसभा में विकास कार्यो के लिए विधायक निधि के अतिरिक्त तीन-तीन करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किये है जिसमे दक्षिण विधानसभा में बांके बिहारी धाम में साठ लाख रुपए की 3.75 मीटर पर सड़क के बाद नाली और शेष जगह पर टाइल की इंटरलॉकिंग होगी। इसी तरह से अगला निर्माण कार्य सैनिक नगर में 85 लाख का होना है और बालाजी पुरम के ए, बी व डी ब्लॉक में डेढ़ करोड़ का काम होगा।
विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अलौकिक उपाध्याय ने बताया कि बांके बिहारी धाम कॉलोनी के लोगो की शिकायत थी। खराब सड़क होने के कारण जलभराव और गन्दगी रहती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वासुदेव ज्ञामलानी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय निरंतर सक्रिय है। मुख्यमंत्री से लगातार समन्वय और संवाद बनाकर विकास की योजनाओ को मंजूर कराया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत जितेंद्र त्रिलोकानी और भारत त्रिलोकानी ने किया। संचालन ओम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महंत निर्मल गिरी, पार्षद रेनू गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, गुड्डू मैनन, के. लाल त्रिलोकानी, रितेश शुक्ला, प्रदीप उप्रेती, हीरालाल त्रिलोकानी, तरुण सचदेवा, संतोष गुरनानी, सुबोध कुकरेजा, धीरज कोहली, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, शिव कुमार शर्मा, जय कुमार आदि मौजूद रहे।