• Latest
साप्ताहिक राशिफल

इंसान के ग्रहों की चाल हर दिन बदलती है: सैयद इमरान

June 18, 2023
मथुरा के प्रशांत ने  अभिषेक को हराकर दंगल मे अपना नाम दर्ज कराया 

मथुरा के प्रशांत ने अभिषेक को हराकर दंगल मे अपना नाम दर्ज कराया 

March 14, 2026
आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

March 14, 2026
रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब: उदयभान सिंह

रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब: उदयभान सिंह

March 14, 2026
रेशमी शर्मा के सुरों से श्यामप्रेमी हुए भावविभोर

रेशमी शर्मा के सुरों से श्यामप्रेमी हुए भावविभोर

March 14, 2026
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना सराहनीय कदम : प्रो. सीके गौतम

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना सराहनीय कदम : प्रो. सीके गौतम

March 13, 2026
‘टेंपे-आगरा करेंगे शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय को साझा’

‘टेंपे-आगरा करेंगे शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय को साझा’

March 13, 2026
अमेरिकी डेलीगेशन वैश्विक शहर आगरा के सतत विकास पर करेगा चर्चा

अमेरिकी डेलीगेशन वैश्विक शहर आगरा के सतत विकास पर करेगा चर्चा

March 12, 2026
रक्तदान शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श

रक्तदान शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श

March 12, 2026
युवाओं को व्यसनों से दूर रखने के लिए जागरूक अत्यंत आवश्यक : प्रो.रीता निगम

युवाओं को व्यसनों से दूर रखने के लिए जागरूक अत्यंत आवश्यक : प्रो.रीता निगम

March 11, 2026
आगरा में इंडिया स्किल्स उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26 शुरू

आगरा में इंडिया स्किल्स उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26 शुरू

March 11, 2026
MSW छात्र-छात्राओं ने कुंआ खेड़ा में जगाई  स्वच्छता की अलख

MSW छात्र-छात्राओं ने कुंआ खेड़ा में जगाई  स्वच्छता की अलख

March 11, 2026
रीतिकालीन साहित्य के कलात्मक उत्कृष्टता की होगी पड़ताल

रीतिकालीन साहित्य के कलात्मक उत्कृष्टता की होगी पड़ताल

March 11, 2026
Saturday, March 14, 2026
खबर अपलोड
  • Login
Baba News 24
  • Home
  • About Us
  • Video
  • Privacy Policy
  • News Upload
  • Publisher Info
  • Contact Us

Subscribers

3 0 0 6 4 5
  • देश विदेश
     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    बार काउंसिल च

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

  • क्राइम
  • राजनीति

  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

No Result
View All Result
Baba News 24
Home उत्तर प्रदेश आगरा

इंसान के ग्रहों की चाल हर दिन बदलती है: सैयद इमरान

News Editor by News Editor
June 18, 2023
in आगरा, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
साप्ताहिक राशिफल
0
SHARES
119
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 1

  • 2

  • 3

>

साप्ताहिक राशिफल
हर इंसान की ग्रहों की चाल और स्थिति हर दिन बदलती है। कई बार एक सप्ताह के भीतर ग्रहों की स्थिति पूरी तरह बदल जाती है और इसके मुताबिक फलादेश भी बदल जाते हैं। इसलिये साप्ताहिक राशिफल का खास महत्व है। साप्ताहिक राशिफल के आकलन और गणना के मुताबिक आप पूरे सप्ताह के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, यात्रा, प्रेम, निजी जिंदगी जैसे पहलुओं की प्लानिंग कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य और रत्न विशेषज्ञ सैयद इमरान के अनुसार ब्रह्मांड में कुल 9 ग्रह हैं, सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु, इसी प्रकार 12 राशियां होती हैं। वैदिक ज्योतिष में जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसे उस व्यक्ति की राशि कहा जाता है। हम ग्रहों की स्थिति के अनुसार साप्ताहिक राशिफल का आकलन और भविष्यवाणी प्रदान करते हैं। साप्ताहिक राशिफल के जरिए आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है, क्या नया हो सकता है, आपका भाग्य कितना साथ देगा, इसका पता लगा सकते हैं।

मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आपके द्वारा किए जाने वाले परिश्रम और प्रयास का उम्मीद से कम फल मिल सकता है, जिसके चलते आपका मन थोड़ा चिंतित और निराश रह सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर, कारोबार और जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी। ऐसे में आपको सप्ताह की शुरूआत में आपको फल की चिंता किए बगैर अपने कर्म पर फोकस करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी बात को लेकर आपकी अपने परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर गुस्से में लेने से बचना चाहिए और वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाना चाहिए, अन्यथा आपको चोट लग सकती है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का रुद्राक्ष की माला से प्रतिदिन जप करें।

वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए यह यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला या फिर प्रमोशन हो सकता है तो वहीं परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको इस सप्ताह खासा लाभ होने जा रहा है। इस सप्ताह कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती दिखाई देंगी। सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। इस सप्ताह आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी। जिससे उनके काम समय पर पूरे होंगे और उनकी साख कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पर्यटन आदि के योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंंजस्य बना रहेगा और आप उसके साथ सुखद पल बिताएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना में श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके काम समय पर सही तरीके से पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप दोगुनी ऊर्जा से काम करते हुए नजर आएंगे और आपको अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपकी निकटता आपके बॉस के साथ बढ़ेगी, जिनकी कृपा से आपको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी आपसे समझौते की खुद पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। उनके हाथ कोई बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपको इस संबंध में शुभ सूचना प्राप्त होगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन और वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरूआत में आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछतावा करना पड़ सकता है। इस दौरान कागज संबंधी काम सावधानी के साथ निबटाएं। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपके सामने कुछेक घरेलू समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन तनावग्रस्त रहेगा। हालांकि कठिन समय में आपके इष्टमित्र और जीवनसाथी आपका संबंल बनेंगे और चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंध में इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसके चलते आपका मन थोड़ा उदास और परेशान रह सकता है। प्रेम संबंध को पटरी पर लाने के लिए संवाद का सहारा लेते हुए चीजों को सुलझाएं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में सफेद चंदन अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों पर इस सप्ताह किस्मत पूरी तरह से मेहरबान होती नजर आएगी। सप्ताह की शुरूआत में आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके कारण घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में किसी पर्यटन स्थल पर जाने के योग बनेंगे। इस संबंध की गई यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से कठिन से कठिन काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर काम की तारीफ होगी। इस सप्ताह आप पर सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते आपके कद और पद दोनों में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छे आफर आ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान बाजार में अटका धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। साझेदारी में कारोबार चलाने वालों के लिए समय शुभ है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरूआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। आपको इस दौरान आपको किसी संस्था या व्यक्ति के पास फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह इस सिलसिले में की गई यात्राएं और निर्णय बड़े लाभ का कारण बनेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है और उनका लोगों के बीच प्रभाव और समर्थन बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे और उनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपका मन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के अंत में इससे जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा विशेष रूप से खिलाएं।

तुला: तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कठिन चुनौती का सामना करते समय अपना आपा खाने से बचना होगा। सप्ताह की शुरूआत में आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलें आ सकती है और इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन आप अपने इष्ट-मित्रों और सीनियर की मदद से सभी दिक्कतों को दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अपने व्यवसाय करने के तरीकों में अमूल-चूल बदलाव लाने पड़ सकते हैं। किसी भी बड़े घाटे या परेशानी से बचने के लिए आपको दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। साथ ही साथ आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतें सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है तो वहीं आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता भी बनी रहेगी। इन सभी तरह की चुनौतियों के बीच आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखना होगा अन्यथा आपको पेट संबंधी या फिर अनिद्रा जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्त्रार्ध किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में आपको सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। कठिन समय में जीवनसाथी परछाईंं की तरह साथ खड़ा रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह कामकाज का थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा तो वहीं किसी बात को लेकर अपने सीनियर या जूनियर से अनबन भी हो सकती है। हालांकि आपको ऐसी किसी भी स्थिति से बचने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और सभी को मिलाजुला कर अपना काम सिद्ध करने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरूआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी नहीं कहा जा सकती है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन करते समय खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। किसी को धन उधार देने और किसी योजना में इसे लगाते समय सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान आपको अचानक से करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक पीड़ा भी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और कोई भी फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों और परिजनों की सलाह जरूर लें। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछ एक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपके परेशानी का सबब बन सकती है।

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन सात बार उनकी चालीसा का पाठ करें।

धनु: धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ और सफलता को पाने के लिए आलस्य और अभिमान से बचना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने जीवन में समय का प्रबंधन करते हुए अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो आपको भविष्य में इसके लिए काफी पछतावा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम को सावधानी के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको न सिर्फ अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है बल्कि आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी तो वहीं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को हाथ आए किसी भी अवसर को खोने की गलती करने से बचना होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का सम्मान करें और उसकी अनदेखी करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यदि आप इस सप्ताह कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय समझदारी से करते हैं तो आप मनचाहा लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले पुष्प चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ साबित होगा। ऐसे में आपको इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान यदि आप अपने करियर-कारोबार की दिशा में प्रयास करते हैं तो वो सफल साबित होते नजर आएंगे और उसमें आपको लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरूआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान घर-परिवार में कोई प्रिय व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल सकता है, जिससे उन्हें काफी सुकून मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन करते समय अथवा किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय शुभचिंतकों की सलाह से लें।

उपाय: प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा में बेलपत्र चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरूआत में ही आपकी सेहत आपके सोचे हुए को समय पर करने की राह में बाधक बन सकती है। इस दौरान आपको मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको इस दौरान न सिर्फ अपने खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखना चाहिए बल्कि किसी भी शारीरिक समस्या की अनदेखी करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको न सिर्फ सेहत की दृष्टि से बल्कि संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में आपको स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आते हुए किसी भी समस्या को समझदारी के साथ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में भी सावधानी के साथ आगे बढ़े और रिश्तों को मजबूती देने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को सम्मान करें। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें अन्यथा नाहक ही कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति एवं लाभ का कारण बनेगा। मीन राशि से जुड़े जो जातक विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, उनकी राह में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह किसी संस्था से आफर आ सकता है, लेकिन ऐसा कोई भी निर्णय लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। सप्ताह के मध्य में मीन राशि के जातक सुख-सुविधा से जुड़ी चीज में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन या वाहन को खरीदने का सपना सच हो सकता है। इस सप्ताह परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान किसी घरेलू मसले को लेकर भाई या बहन के साथ मतभेद होने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की केसर का तिलक लगाकर पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।

Post Views: 360
Previous Post

रेहडी,रिक्शा चालकों को अंगोछा, पानी की बोतल व फल वितरित किए

Next Post

शासन से आयी टीम ने प्राचार्य को हटाकर की जांच

News Editor

News Editor

Related Posts

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा
धर्म

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

by News Editor
March 14, 2026
आगरा में इंडिया स्किल्स उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26 शुरू
आगरा

आगरा में इंडिया स्किल्स उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26 शुरू

by News Editor
March 11, 2026
रसोई गैस की कीमत बढ़ने से नाश्ते पर पड़ी मार,  बेड़ई, जलेबी की कीमत में उछाल
आगरा

रसोई गैस की कीमत बढ़ने से नाश्ते पर पड़ी मार, बेड़ई, जलेबी की कीमत में उछाल

by News Editor
March 10, 2026
देश की सभी छावनियों का स्थानीय निकाय में विलय किया जाए : केशो मेहरा 
आगरा

देश की सभी छावनियों का स्थानीय निकाय में विलय किया जाए : केशो मेहरा 

by News Editor
March 8, 2026
जिसके सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे
धर्म

जिसके सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे

by News Editor
March 8, 2026
Next Post
शासन से आयी टीम ने प्राचार्य को हटाकर की जांच

शासन से आयी टीम ने प्राचार्य को हटाकर की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Browse by Tags

#agra nagar nigam # agra news #uttarpradesh news #agra news #agra collageagra #uttar pradesh # india #agra news #agra college agra #uttarpradesh news #agra news # agra nagar nigam #uttarpradesh news #agra news #agra police #uttarpradesh news #agra news #crime news #agra police #agra news #crime news # inda # pokice commisnar agra #agra news #crime news #uttarpradesh news #agra news #ganesh ram nagar sarsawtii school #agra news #khatu shayam #uttarpradesh #agra news #mayar agra #uttarapradesh #agra news #prelude pubic school #uttarapradesh #agra news #prelude public school # #agra news #sports news #uttarpradesh #agra news #uttapradesh news #agra news #uttarapradesh # agra news # uttarapradesh #agra police commissioner #agra news #uttarapradesh news #agra news #uttar pradeh news #agra news #uttarpradeh news # agra news # uttarpradesh # agra news # uttar pradesh #agra news #uttarpradesh #agra police #Agra news #uttarpradesh #crime news # agra news # uttar pradesh # india #agra news #uttarpradesh #india #agra news #uttarpradesh #janakpuri agra #agra news #uttarpradesh news #agranews #uttarpradesh news #agra news #uttar pradesh news #agra news #uttarpradeshnews #agra news #uttarpradesh news #agra collage agra #agra news #uttarpradesh news #agra college agra #agra news #uttarpradesh news #agra nagar nigam #agra news #uttarpradesh news #agra police #agra news #uttarpradesh news #mayar agra #agra news #uttarpradesh news #nagar nigam agra #agra news #uttarpradesh news #prelude pubic school #agra news #uttarpradesh news # sports news #sports news # uttarpradesh #agra news update #uttarpradesh news #weekly rashifal # weekly horoscope # india # weekly horoscope agra news Crime news
Facebook Twitter Youtube

Recent Posts

  • मथुरा के प्रशांत ने अभिषेक को हराकर दंगल मे अपना नाम दर्ज कराया 
  • आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा
  • रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब: उदयभान सिंह

Categories

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2021 Baba News 24 .

No Result
View All Result
  • Login

© 2021 Baba News 24 .

  • देश विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • Video

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In