



बाबा न्यूज
आगरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मायावती के आदेशानुसार बाबू मुनकाद अली पूर्व सांसद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय महासचिव,सूरज सिंह जाटव मण्डल प्रभारी आगरा, अलीगढ़ मण्डल, गोरेलाल जाटव पूर्व चैयरमैन एससीएसटी आयोग उप्र, मण्डल प्रभारी आगरा मण्डल, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी एवं मण्डल प्रभारी आगरा मण्डल व सन्तोष आनन्द, मण्डल प्रभारी की संस्तुति पर बहुजन समाज पार्टी के नगर निगम आगरा के पार्षद दल की बैठक हुई जिसमें सभी पार्षदों की सहमति के आधार पर पदाधिकारियों को चुना गया।
बैठक में वार्ड 100 के पार्षद जनाब मौहम्मद सोहेल कुरैशी को पार्षद दल का नेता बनाया गया। वार्ड 33 के पार्षद सुनील कुमार शर्मा उपनेता बनाया गया। वार्ड 02 की पार्षद पुष्पा देवी मौर्य को मुख्य सचेतक बनाया गया। वार्ड आठ की पार्षद निधी सिंह पटेल जी को सचेतक बनाया गया।
वार्ड 60 के पार्षद राधेलाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में गौरा देवी, बंटी माहौर, अरविन्द मथुरिया, रेखा भाष्कर, रजनी देवी, डॉ. यशपाल सिंह, प्रीती भारती, डॉ. गंगाराम माथुर, मीना देवी, विमलेश देवी प्रजापति, सुरेश कुशवाह, संजू देवी, माता प्रसाद, प्रवीन, ममता कुशवाह, किश्वर जहाँ, शेर सिंह सविता, ऊषा चौहान, जनाब इमरान अब्बास, जनाब आशिफ खान, पिंकी सोनी, कप्तान सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।