



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विनोद अग्रवाल/ बाबा न्यूज
कोसीकलां। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन विस्तार एवं शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमे पार्टी मंडल का विस्तार करते हुए नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। इस मौके पर कार्यक्रम में आये अतिथियों ने व्यापार मंडल द्वारा किये गये कार्यक्रम की सराहना करते हुए समय समय पर मंडल द्वारा व्यापारियों की आवाज का उठाने की बात पर बल दिया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल एवं भाजपा नेता करमवीर चौधरी मां शारदे के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया गया। इस मौके पर पालिध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल व्यापारियों को आवाज को उठाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिये हर समय प्रयत्नशील रहता है। नवीन कार्यकारिणी के गठन से अब मंडल को ओर ज्यादा बल मिलेगा। भाजपा नेता करमवीर चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में मोदी एवं योगी सरकार के द्वारा व्यापारियों के हितों के लिये कई योजनाएं चलाई है और सुरक्षा के कई कानून बनाये है। भाजपा सरकार व्यापारियों की हितेषी पार्टी है और सदा रहेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मंडल का विस्तार करते हुए नवीन कार्यकारिणी में पदमचंद अग्रवाल को संयोजक सुनील पारूआ, मोहनश्याम शर्मा को सह सयोजक, पवन बसंल एवं शिवकांत चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरजंन लम्बरदार, कृष्णगोपाल, राहुल गोयल को उपाध्यक्ष, ललित कुमार महामंत्री, महेशपाल एंव दिनेश अग्रवाल को मंत्री, भोजराज शर्मा, पवन अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल को उपमंत्री, सुनील अनंत को संगठन मंत्री, राजेश गर्ग, बाकेबिहारी, मेघश्याम दीक्षित, राकेश गोयल, राहुल गोयल को सउस्य मनोनीत किया गया। नवीन कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि के द्वारा पद एंव गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी। मंच का संचालन मुकेश एडवाकेट ने किया।