



वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी
दो बच्चों को अपनाने से किया इनकार, मुकदमा दर्ज
बाबा न्यूज
किरावली। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मिढ़ाकुर में एक विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि पति ने पत्नी के जबरन दूसरे मर्द के साथ संबंध बनवाकर उसका वीडियो बनाया। फिर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी। पत्नी का आरोप है कि, पति के अन्य महिला के साथ संबंध हैं। अब दो बच्चों और उसे अपनाने से पति ने इंकार कर दिया है। पीड़िता ने किरावली थाने पर तहरीर दी है।
पूरा मामला किरावली थाना क्षेत्र के एक कस्बा का है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर हैवानियत का आरोप लगाया है। कहा कि उसकी शादी कावला थोक में हुई थी। पति का पहले से ही किसी महिला के साथ संबंध था। महिला ने बताया मेरे विरोध करने पर गाली गलौज व मारते पीटते थे। इसके कुछ समय बाद मेरा पति मुझे व दोनों बच्चों को लेकर जोधपुर राजस्थान में रहने लगा।
वहां भी पति उस औरत को बुला लेता था। विरोध करने पर वह मुझे ममिया ससुर के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद हमारे अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाये। विरोध करने पर वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगा। फिर ससुराल बच्चों को लेकर आई और सारी घटना सास, ससुर एवं ननद को बताई। जिस पर वे लोग मुझ पर चुप रहने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि इसके बाद ननद के लड़के ने जबरदस्ती विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पीड़िता ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों पर उसके साथ हुई हैवानियत के लिए तहरीर देकर, कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामला सत्य पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।