



बाबा न्यूज
मुंबई। प्यार का रंग है मीठा मीठा प्यारा प्यारा फेम मानसी साल्वी अब नए शो में नजर आने वाली हैं। उन्हें आखिरी बार शरगुन मेहता के सीरियल जुनूनियत में देखा गया था। अब वो गुम हैं किसी के प्यार में नजर आएंगी। इसमें वह एक अहम किरदार निभाएंगी। वह सवी उर्फ बेबिका शर्मा की मेंटर की भूमिका में दिखाई देंगी। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने बताया है कि वह इस शो को करने के लिए कितनी एक्साइटेड हैं और पहले वाले शो को छोड़ने का क्या कारण रहा है।
एक निजी वेबसाइट को दिये एक इंटरव्यू में मानसी ने बताया है, मैं ऐसी आॅडियंस चाहती हूं तो जो मेरे किरदार को देखे और उससे कनेक्ट कर सके। ये एक महाराष्ट्रियन कैरेक्टर है और मैं इस रोल को करके खुश हूं क्योंकि मैं भी एक महाराष्ट्रियन हूं। मैं कई सालों बाद कोई मराठी शो कर रही हूं। पहले असंभव किया था और अब दो दशकों बाद ये करने जा रही हूं। जहां मैं महाराष्ट्रियन किरदार निभाऊंगी। मैं इस तरह की साड़ियां और वो चंद्र बिंदी पहनना इंजॉय कर रही हूं।
मानसी ने आखिरी शो जुनूनियत किया था। लेकिन 12 एपिसोड्स को करने के बाद ही उसे छोड़ दिया था। जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया, मैं फरवरी में ही इस शो की वजह से चंडीगढ़ रिलोकेट हुई हूं और सबकुछ अच्छा जा रहा था। लेकिन 12 एपिसोड्स के बाद मुझ लगा कि चीजें सही दिशा में नहीं जा रही हैं। इसके बाद मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया।
मानसी ने कहा कि कोई भी गलत भावना किसी के लिए नहीं थी। वह अुपने घर को भी याद कर रही थीं। इसलिए उसे छोड़कर कुछ नया तलाशना उन्हें सही लगा। वह कहती हैं, कई बार आप कुछ चीजें इसलिए करते हैं क्योंकि आपको लगता है कि वो आपके लिए परफेक्ट है। लेकिन किस्मत आपको कहीं और ही ले जाती है। वैसे मुझे चंडीगढ़ में रहकर बहुत अच्छा लगा। वहां पंजाबी खाना पसंद आया।
बता दें कि मानसी उस शो में गौतम विज की मां का किरदार निभा रही थीं। इस पर पूछा गया कि क्या वो इस रोल से खुश नहीं थीं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, उस रोल से कोई दिक्कत नहीं थी। मैं कोई भी ऐसी चीज नहीं करती जो मुझे जरूरी नहीं लगती या सही नहीं लगती। बस यही कहूंगी कि वो जर्नी छोटी थी और प्यारी थी। और अच्छे नोट पर खत्म हुई।