



बाबा न्यूज
आगरा।जनपद के थाना फतेहाबाद के बमरौली कटारा के नगला ताल बिलैनी में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना का जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में एहितायतन पुलिसबल तैनात किया गया है ।
नगला ताल बिलैनी के रहने वाले लटूरी सिंह पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वे अपने भतीजे राजकुमार पुत्र देवलाल के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के देशराज, कालीचरण, बलवीर पुत्र माता प्रसाद, रामसेवक पुत्र कालीचरण, बॉबी, मनोज और संजय घर के सामने चकरोड़ की मेड़ को काटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने के लिए आए भाई चरन सिंह व मछला देवी, धर्मेंद्र ,चंद्रकला पर भी डंडा, फावड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चरन सिंह को हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस झगड़े में धर्मेंद्र पुत्र देव लाल, मछला देवी पत्नी डंबर सिंह, चंद्रकला पत्नी सत्य प्रकाश के भी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर थाना बमरौली कटारा में देशराज, कालीचरण, बलवीर, रामसेवक, बॉबी, मनोज और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच नामजद को मौके से पकड़ा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।