



बाबा न्यूज
आगरा। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में जिन उद्देश्यों को लेकर दत्ताचेंग बापूराव ढेंगड़ी के द्वारा की गयी थी। वह उद्देश्य आज श्रमिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जनाधार, संगठित व असंगठित क्षेत्र से बढ़ते हुए प्रभाव के साथ वह उद्देश्य पूर्ण हो रहा है। अन्तराष्ट्रीय श्रम संगठन में भारतीय मजदूर संघ की नीतियों की महत्ता को स्वीकार किया जाता है। ये उद्गार तार घर शहजारी मंडी स्थित भारतीय दूर संचार निगम के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में महा प्रबन्धक श्याम सिंह ने व्यक्त किये। संघ के स्थापना दिवस के उद्घाटन भाषण में महाप्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिये श्रमिकों का हित सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख भूपेन्द्र सिंह ने कहा मजदूरों में राष्ट्र की भावना समाहित करने से ही उत्पादन में वृद्धि की की सकती है। स्थापना दिवस समारोह को देवेश कुमार, बनपेयी, दिनेश चन्द शर्मा, धर्मपाल शर्मा, अरुणेन्द्र देव तिवारी, हचन्द्रमान, ओम प्रकाश सिंह भगोर, ललित, वंशी करन झा, विनयकुमार शर्मा, मिथलेश कुमार पाण्डे, डी.सी. रावल, आदि ने भी सम्बोधित किया। 69 वें एकापना दिवस समारोह की अध्यक्षता अशोक शर्मा ने एवं संचालन मुकेश चाहर ने किया।