



बाबा न्यूज
आगरा। सैल्यूट तिंरगा (धर्म कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति पर सेमिनार, सम्मान तथा सावित्री सिंह अंबेडकर की उपन्यास कृति फिर वही अपने अपने पिंजर के विमोचन किया गया। समारोह का उदघाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि निर्मला दीक्षित, सदस्य राज्य महिला आयोग ने किया।
मंचासीन राष्ट्रिय संयोजिका रुचि चतुर्वेदी,कार्यकारी अध्यक्ष संजय टंडन, रेखा साहनी, सुनील शर्मा, सुनील बग्गा शीला बहलरहे।
उपन्यास की समीक्षा अनिल अरोड़ा, अशोक अश्रु, संजय शर्मा ने की।संयोजक अवधेश कुमार उपाध्याय, प्रदीप दीक्षित, पारुल दीक्षित, पूजा भौमिक, कल्पना पोरवाल, उषा शर्मा ने आगंतुकों और अतिथियों को सम्मनित किया।
कार्यक्रम में चौधरी सोमा सिंह, डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा,राजकुमारी पाराशर, नीलम गुप्ता उपस्थित रही। संचालन अवधेश कुमार उपाध्याय ने किया। आद्या, उन्नति और मास्टर ब्लास्टर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अंत में शास्त्रीय संगीत की दो प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आभार व्यक्त प्रदीप दीक्षित, महामंत्री रेखा साहनी ने किया।