



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खेरागढ़। कागारौल में ढाई बीघा जमीन के लिए अपने पिता और दो सगे भाइयों की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए है।
कागारौल के गांव गढ़ी कालिया में बीते रोज जमीन के हिस्से को बांटने को लेकर पांच भाइयों के बीच हो रही पंचायत में खूनी संघर्ष हो गया था। सगे भाइयों ने जमीन के लिए अपने पिता राजेंद्र, सगे भाई सोम प्रकाश और हेमराज की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों भाई फरार हो गए थे। हत्याकांड की जानकारी राजेंद्र के बेटे भानु की पत्नी आरती ने पुलिस को दी थी।
वारदात के दौरान सगे भाई अपने पिता और भाइयों के खून के प्यासे बन गए थे, उस समय आरती भी थी। वो डर गई। उसने अपने आप को घर में बंद कर लिया था। पुलिस जब घर पहुंची तो सन्नाटा पसरा था। कमरे में पिता और दोनों भाई लहूलुहान पडेÞ थे। पुलिस ने आवाज लगाई तब आरती ने डरते हुए दरवाजा खोला था। वो बहुत घबराई हुई थी। उसने ही पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी थी।
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया, आरोपियों की गिरफ्तारी को कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने दो आरोपी विजय प्रकाश उर्फ करुआ और हरवीर उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में शामिल हथियार दरांती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अभी जानकारी हासिल कर रही है।