



जन्मदिन पर मीठा शर्बत,फल ,बिस्कुट,नमकीन आदि का वितरण किया
बाबा न्यूज
आगरा। खत्री गौरव, स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और भारत रत्न पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती के उपलक्ष्य में आईकेएमजी आगरा यूनिट एवं खत्री महिला सभा आगरा (पंजीकृत)द्वारा सौ फुटा रोड,दयालबाग पर मीठे शर्बत,फल ,बिस्कुट,नमकीन आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य डॉ.शोनू मेहरोत्रा ने बताया कि भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन ने भारत की आजादी में अपना योगदान दिया था। हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने के लिए किए गए उनके प्रयासों के लिए देश हमेशा आपको याद रखेगा। उन्होंने हमेशा सादगी भरा जीवन जिया एवं अपना सर्वस्व देश पर न्योछावर कर दिया।
खत्री समाज को उन पर गर्व है। उन्होंने कभी भी किसी पद की कामना नहीं की अपितु हर कार्य देश हित में किया। भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत किया। इसके साथ ही एक डाक टिकट भी जारी किया गया। इस अवसर पर डॉ. शोनू मेहरोत्रा, छवि मेहरोत्रा, नीना मेहरा, वीनू आनंद, चंदा मेहरोत्रा,अंशु सेठ, पुष्पा खत्री, ममता बेरी, शैली माता, मंजरी टंडन, दीपा कपूर, देवीना कपूर, शिखा बजाज, दुर्गा कपूर, सीमा मेहरा, लवली हजेला, पवन मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहीं।