



– सिंधी समाज का लाड़ी लोहाणा पंचायत का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू
– भाषाई संरक्षण, सिंधी संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर दिया जा रहा जोर
बाबा न्यूज
आगरा। समाज में व्याप्त कुरीतियों की खिलाफत और भाषाई संस्कृति को संरक्षण देने की दिशा में कार्यरत सिंधी समाज के अखिल भारत लाड़ी लोहाणा पंचायत का राष्ट्रीय अधिवेशन यहां शुरू हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
दो दिवसीय अधिवेंशन का उद्घाटन उद्घाटन सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकर नाथ योगी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। इसके बाद कुरीतियों पर मंथन शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जो भी कुरीतियां हैं, उनका खात्मा करके समाज को आदर्श समाज के रूप में विकसित करना होगा।
अखिल भारत के अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, महानगर अध्यक्ष राज कोठारी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, मुख्य संरक्षक गागन दास रामानी, नरेश देवनानी,होतचंद (पप्पू भाई) सोमजाणी, रूपचंद सेवकानी, मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, ललित कोटक, अशोक लीला वाणी, रामचंद्र खत्री, लीलाधर नरवानी, कांतिलाल उमलाणी, दिलीप भाई जोबनपुत्र, सुरेश लालवाणी आदि द्वारा ज्योति प्रचलित की।
स्वामी लीलाशाह महाराज एवं वरूणावतार भगवान श्री झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण सभी ने किया। संगठन मंत्री दयाल भगत, आॅडिटर जेठा भाई कारीया, संयुक्त सचिव सुनील कुमार मूलचंदानी, रोहित कुमार जामनानी, दिलीप कुमार चंदवानी, उत्तर प्रदेश प्रांत अध्यक्ष नारायण दास पारवानी, सौराष्ट्र प्रांत प्रमुख जगदीश मगनाणी, उत्तर गुजरात प्रांत प्रमुख रेवा बाई कलवाणी, मध्य प्रदेश प्रांत प्रमुख मोहनलाल बसवानी, महाराष्ट्र प्रांत प्रमुख दीपक कुमार लोहाणा राजस्थान प्रांत प्रमुख हरीश कुमार मूलचंदानी, अशोक कोडवानी, किशोर बुधरानी, वासदेव आडवाणी,आगरा शहर के आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के तीन सत्र कल 2 अक्टूबर को सुबह से शाम तक होंगे।