



बाबा न्यूज
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने बीते रोज अपनां 50वां जन्मदिन अलग ही तरीके से मनाया। उन्होंने बेटी आराध्या और मम्मी बृंदा के साथ एक स्पेशल कॉज के इवेंट में हिस्सा लिया, वहीं तीनों सिद्धिविनायक मंदिर भी गईं। ऐश्वर्या ने आराध्या और मॉम के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
सिद्धि विनायक जाते हुए जब पपाराजी ने को स्पॉट किया, तो वो मुस्कुराने लगीं और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या हर साल बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। इस बार उनके साथ मां बृंदा भी थीं।
मंदिर जाने से पहले ऐश्वर्या ने बेटी और मां के साथ एक स्पेशल इवेंट में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने एक बड़ा सा केक काटा। सबने एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। इवेंट में ऐश्वर्या को गणपति बप्पा की मूर्ति भी गिफ्ट की। पपाराजी ने ऐश्वर्या के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया। इतना प्यार पाकर ऐश्वर्या खुश हुईं। उन्होंने पपाराजी को शुक्रिया अदा कर फ्लाइंग किस भी किए। सफेद रंग के चिकनकारी सूट में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इस इवेंट में आराध्या ने मॉम ऐश्वर्या के लिए एक दिल छू लेने वाली स्पीच भी दी थी। ऐश्वर्या बिटिया की बातें सुनकर हैरान रह गईं। गर्व से फूली नहीं समाईं एक्ट्रेस ने आराध्या को गले लगा लिया और सिर झुकाया। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या इस साल ढर 2 में नजर आई थीं। फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म अनाउंस नहीं की है।