



दिलीप गुप्ता/ बाबा न्यूज
फतेहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में राजेश कुमार शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं रामसहाय यादव को प्रदेश सचिव नामित किया गया। इनके फतेहाबाद आगमन पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष फतेहाबाद मे आशीष शर्मा के नेतृत्व में अवंती बाई चौराहा पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों पदाधिकारी के साथ जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा श्रीकृष्ण वर्मा का भी स्वागत किया गया। दोनों ही पदाधिकारियों ने अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर बच्चू सिंह निषाद ने स्वाफा पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया और दोनों नामित पदाधिकारी को बधाई दी। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुर्जर, विधानसभा फतेहाबाद के महासचिव के.के यादव, कोषाध्यक्ष्य अमन शेखर कार्यकारिणी सदस्य अनस खान आदि उपस्थित रहे।