



बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद् एकलव्य शाखा की ओर से दीवाली उत्सव फतेहाबाद रोड स्थित होटल सिल्वर हिल्स टावर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष अतिन बंसल, सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पीआर राजन और महिला संयोजिका कनक सिंह ने दीप प्रवज्जलन कर किया।
कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका बत्रा ने बताया कि दीपावली उत्सव को डांडिया महोत्सव के रूप में मनाया है। इसमें महिलाये विभिन्न थीम पर डांडिया उत्सव में शामिल हुई। महिलाओं द्वारा समूह प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। संस्था की ओर से सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ डांडिया दंपत्ति को पुरुष्कृत किया गया े नगाड़े संग ढोल बाजे.., ढोलिडा ढोल रे वागेड…, ओढ़नी ओढू उड़ जाये जैसे गीतों पर जमकर धमाल मचाया । इस अवसर पर पवन सिंह, अतुल शर्मा, पवन चौहान, करन बत्रा, प्रशांत मिश्रा, राहुल पोरवाल, लक्ष्मी गुप्ता, विशाल पोरवाल, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।