



यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है मुक्ति :निर्मल गिरी
बाबा न्यूज
आगरा। देव दिवाली के अवसर पर श्री कैलाश मंदिर सिकंदरा में दीपदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मंदिर के महंत निर्मल गिरी महाराज ने दी है। उन्होंने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर श्री कैलाश मंदिर सिकंदरा में यमुना मैया की आरती और अभिषेक किया जाएगा। इसी दिन महालक्ष्मी मंदिर का वार्षिक भंडारा भी होगा। महंत निर्मल गिरी ने बताया कि 26 नवंबर को शाम चार बजे से सात बजे तक यमुना मैया की आरती और अभिषेक होगा। इसके बाद शाम पांच बजे से भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि दीपदान का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। दीपदान से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है। लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, उनका पूरा आशीर्वाद मिलता है। यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। कार्तिक मास में दीपदान करने से सभी यज्ञों तीर्थ और दालों का फल मिलता है।