



राजकुमार इंदौलिया/ बाबा न्यूज
किरावली। विधानसभा फतेहपुर सीकरी में विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा व पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव राम सहाय यादव की मौजूदगी में कार्यकारिणी को घोषित किया है। नवीन कार्यकारिणी के गठन के दौरान जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। जिला नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी में नवीन जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकतार्ओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। नवीन कार्यकारिणी का गठन आने वाले चुनाव के मध्य नजर व जातीय समीकरण के आधार पर किया गया है। चौधरी प्रदीप सिंह मुखिया ने बताया कि नवीन गठित कार्यकारिणी में सभी समाज के लोगों को वरीयता दी गई है।
>