



राजकुमार इंदौलिया/ बाबा न्यूज
किरावली। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर एवं जाट समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी अहम भूमिका निभाने वाले अछनेरा के चंदा पार्टी निवासी अर्जुन सिंह छोंकर पुत्र बच्चू सिंह छोंकर को अखिल भारतीय जाट महासभा जनपद आगरा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर ने दी है। जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, उपाध्यक्ष चौधरी नवल सिंह, भूपेंद्र सिंह राणा, चौ गुलवीर सिंह, डा नेत्रपाल सिंह, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश इन्दौलिया, तहसील अध्यक्ष चौधरी थान सिंह इंदौलिया ,मंडल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी, प्रदेश मंत्री शिशुपाल चौधरी,जाट महासभा के जिला मन्त्री रणधीर सिंह काका, गजेंद्र सिंह इन्दौलिया, विनीत छौंकर,गंगाराम पैलवार,गौरव छोंकर आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।