



महिलाओं मे चैंपियनशिप प्रेम प्यारी गुप्ता ने जीती
राधास्वामी सत्संग सभा ने किया शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बसंतोत्सव समारोह की कड़ी में रविवार को अंतिम आयोजन दयालबाग राइफल क्लब की 54वीं वार्षिक शूटिंग प्रतियोगिता हुई। दयालबाग राइफल रेंज पर हुई प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब प्रकाश साहनी को मिला। वहीं महिलाओं मे चैंपियनशिप प्रेम प्यारी गुप्ता ने जीती। पुरुषों की चैंपियनशिप साहब सरन ने जीती।
समारोह का शुभारंभ राधास्वामी सतसंग सभा के अध्यक्ष गुरुस्वरूप सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में छह महिला, छह पुरुष और छह भूतपूर्व चैंपियंस फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। 50 मीटर और 25 मीटर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं की 25 मीटर की शूटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के बाद विजयी प्रतिभागियों को अध्यक्ष गुरुस्वरूप सूद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर परम पूज्य हुजूर प्रेम सरन सत्संगी, रानी साहिबा मौजूद रहीं।
यह रहे विजेता
महिला 25 मीटर : प्रथम प्रेम प्यारी गुप्ता, द्वितीय नीतू कुमारी।
महिला 50 मीटर : प्रथम प्रेम प्यारी गुप्ता, ओस सत्संगी।
पुरुष 25 मीटर : प्रथम नाम रतन और साहब सरन, द्वितीय टी. गुरु संत।
पुरुष 50 मीटर: प्रथम निर्मल हंस, द्वितीय साहब सरन और कुमार सौरभ।
पुरुष चैंपियंस 25 मीटर: प्रथम प्रकाश साहनी, द्वितीय गुरुदेव सिद्धू
पुरुष चैंपियंस 50 मीटर: प्रथम भारत भूषण, द्वितीय प्रकाश साहनी