



दो गाड़ियों के कर्मचारियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
इंद्रेश तोमर/ बाबा न्यूज
पिनाहट। मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रेहा के चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप गया। धीरे-धीरे आग झाड़ियां में फैल गई जिससे वन्य जीवों में हड़कंप किया। वन्य जीव लकड़बग्घा, सियार ,लोमड़ी, खरगोश, आदि जीव जंतु चारों तरफ भागते को नजर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया मगर आग नहीं बुझ सकी। ग्रामीणों द्वारा अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई। जिस पर तत्काल दमकल की दो गाड़िया चंबल के बीहड में पहुंची, रास्ता खराब होने के कारण ग्रामीणों द्वारा भी मदद की गई जहां दमकल विभाग की दो गाड़ियों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बीहड़ में उठ रही भीषण आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विभाग कर्मियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ डंडों और धूल से भी आग बुझाने में जुटे रहे। बीहड के उबड़-खाबड़ खाबड वाले रास्ते पर दमकल विभाग की गाड़ी बमुश्किल मौके पर पहुंची थी। भीषण आग से करीब 03 हेक्टर क्षेत्र जलकर राख हो गया। आग से किसी भी जानवर जीव जंतु हताहत नहीं हुआ है। सिर्फ घास फूस और झाड़ियां पेड़ ही जल गए। वही आग किस कारण लगी इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग एवं वन विभाग के कार्य की सराहना की गई है। रेंजर उदयप्रताप सिसोदिया का कहना हे अज्ञात कारण से आग लगी थी। वन विभाग के कर्मचारीओ एवं दमकल कर्मिओ द्वारा आग पर काबू लिया गया है। इस दौरान वन दरोगा दिलीप कुमार दुबे , वन्य जीव रक्षक विनोद कुमार , अनुरुद्ध यादव , कल्याण सिंह , क्षेत्र सहायक कोकला देवी , नाविक शिवनारायण गुप्ता मौजूद रहे।