



ताज महोत्सव में एकल और समूह नृत्य के साथ बैंड की प्रस्तुतियां दी
बाबा न्यूज
आगरा। ताज महोत्सव में सदर स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच पर गायन, एकल और समूह नृत्य के साथ बैंड की प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें कैंट बोर्ड इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया। जिसका निर्देशन कॉलेज की शिक्षिकाओं वैशाली, पूनम चाहर, संजू कुमारी और दरक्शा खान ने किया। नृत्य प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में शालू, नेहा, काव्या सोनी, कोमल, कशिश, अदिबा और वैशाली शामिल थीं। साथ ही वंदना वरुण, विभा चौहान, यशस्वी, शिवाक्षी गुप्ता, सप्तरंग सिंगर्स, अल्का एंड सुनीता ग्रुप ने गायन किया। इसके बाद रूबल जैन ने एकल नृत्य और एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। दिनेश ने ढोलक वादन से ही माहौल में जोश भर दिया। इस अवसर सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा कपूर, राजेश शुक्ला,जोगेंद्र चौहान, मयंक सोंधी उपस्थित थे।