



चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये
बाबा न्यूज
आगरा। चन्द्र शेखर आजाद अमर रहे, आजाद तुम्हारा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ता संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और वहां पर आजाद जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्रान करके फूल मालाओं अर्पितकर श्रद्धा सुमन के बाद राष्ट्रीय संयोजक प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की 27 फरवरी 1931 को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था।
हमारी भारत सरकार से मांग है कि अब चन्द्र शेखर आजाद सरदार भगत सिंह और उनके साथियों के इतिहास की सच्चाई को ईमानदारी से सार्वजनिक किया जाएं ताकि देश के युवाओं को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री युवा प्रकोष्ठ नितिन गिरी गोस्वामी ने किया। जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रवि व्यास ने कहा की युवाओं को हमारे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौजूद वरिष्ठ पद अधिकारियों में प्रदेश महामंत्री मुन्ना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिर्ज, प्रदेश मंत्री डॉ विजय शर्मा, प्रदेश मंत्री मातृशक्ति बबीता श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी प्रमोद कश्यप, मंडल सह प्रभारी कार्तिक चौहान, मंडल मंत्री विजय गुप्ता, जिला महामंत्री राजीव कुशवाह, महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति अंशिका गुप्ता, महामंत्री मातृशक्ति इशिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन जिला सह प्रभारी युवा पंकज राजोरिया, महानगर अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ विशाल कोटिया, सुनील राठौर महानगर उपाध्यक्ष, छावनी विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, महानगर उपाध्यक्ष युवा राहुल फुलवरिया, किशन पहलवान, महेश चंद, बंटू प्रजापति, विमल प्रजापति, मोनू, पंकज, मनीष व्यास, संजू भारती जयप्रकाश, मोहित व्यास, धर्मेंद, विजय सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।