



सपा ने राज्यसभा सांसद को बनाया स्टार प्रचारक
बाबा न्यूज
आगरा। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में आगरा निवासी पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को भी नाम है। सपा सांसद रामजीलाल सुमन लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ जनसभाएं करेंगे। सपा मुख्यिा ने पिछले महीने उन्हें राज्यसभा भेजा था। अनुसूचित वर्ग से आने वाले रामजीलाल सुमन को आगरा और अलीगढ़ मंडल में खासा प्रभाव है। साथ ही उन्हें चुनावी रणनीति बनाने में माहिर माना जाता है। सुमन के नाम सबसे कम उम्र का सांसद बनने का रिकॉर्ड भी है। वे अपातकाल के दौरान जेल भी जा चुके हैं। 1977 में पहली बार लोकसभा सदस्य बने। तीन दशके से सुमन सपा के राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका भी निभा रहे हैं। सपा की स्टार प्रचारक सूची में जया बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सहयोग मांगा था।