• Latest
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मार्च तक 

साप्ताहिक राशिफल 28 से चार मई तक

April 28, 2024
शिवाजी मार्केट में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह

शिवाजी मार्केट में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह

March 8, 2026
भाजपा नेता के साथी की कार में तोड़फोड़ कर की मारपीट

भाजपा नेता के साथी की कार में तोड़फोड़ कर की मारपीट

March 8, 2026
अबीर गुलाल के संग दिखी ब्रज की अलौकिक छवि

अबीर गुलाल के संग दिखी ब्रज की अलौकिक छवि

March 8, 2026
होली मिलन समारोह में एक मंच पर कमला नगर के व्यापारी

होली मिलन समारोह में एक मंच पर कमला नगर के व्यापारी

March 7, 2026
मंडप पर जाने से पहले दूल्हा घायल बाराती को लेकर पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

मंडप पर जाने से पहले दूल्हा घायल बाराती को लेकर पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र

March 6, 2026
माता-पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने तालाब में लगायी छलांग, थाना प्रभारी ने बचाया

माता-पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने तालाब में लगायी छलांग, थाना प्रभारी ने बचाया

March 6, 2026
देश प्रेम के रंग से, दोनों खेलो संग

देश प्रेम के रंग से, दोनों खेलो संग

March 6, 2026
वृद्धजनों का शॉल और  दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

वृद्धजनों का शॉल और  दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित

March 6, 2026
भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य

March 5, 2026
होली खेल है जाने सांवरिया, सतगुरु से सर्व-रंग मिलाई

होली खेल है जाने सांवरिया, सतगुरु से सर्व-रंग मिलाई

March 5, 2026
होली पर दिखा उत्साह और प्यार का संगम

होली पर दिखा उत्साह और प्यार का संगम

March 5, 2026
सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में बच्चों ने पेश की मिसाल

सीनियर सिटीज़नों के सम्मान में बच्चों ने पेश की मिसाल

March 5, 2026
Sunday, March 8, 2026
खबर अपलोड
  • Login
Baba News 24
  • Home
  • About Us
  • Video
  • Privacy Policy
  • News Upload
  • Publisher Info
  • Contact Us

Subscribers

3 0 0 0 9 9
  • देश विदेश
     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    बार काउंसिल च

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

  • क्राइम
  • राजनीति

  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

No Result
View All Result
Baba News 24
Home धर्म

साप्ताहिक राशिफल 28 से चार मई तक

News Editor by News Editor
April 28, 2024
in धर्म
0
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मार्च तक 
0
SHARES
70
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 1

  • 2

  • 3

>

बाबा न्यूज
नए हफ्ते यानी 28 अप्रैल ये 04 मई तक कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहने वाला है इसक ी जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य और रत्न विशेषज्ञ सैयद इमरान।
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरूआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आप पर आपके सीनियर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहन से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

ं
वृष: वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अपेक्षित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्रों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी भगवती दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।
ं
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरूआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य विशेष जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और पराक्रम देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ कमाने के बड़े अवसर मिलेंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। आपको भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही थी तो वो किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से दूर हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से किसी बड़े कार्य को करने के लिए योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह साकार होती हुई नजर आएगी। खास बात यह कि आपके सपने को साकार करने में आपके इष्ट-मित्र तथा परिजन हर तरह से मददगार साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
नौकरीपेशा और कारोबारियों की तरह यह सप्ताह छात्रों के लिए भी विशेष उपलब्धि लिए हुए रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
ं
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरूआत से आपके सिर पर पर तमाम तरह की जिम्मेदारियों का बोझ बना रहेगा। करियर-कारोबार आदि से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का मानसिक दबाव बना रहेगा। इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है।
सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर घर के सदस्यों के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान आवेश में आकर अथवा जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या: कन्या राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और सुखों की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर मिल सकते हैं। यदि आप विदेशी संस्था से जुड़े हुए हैं या फिर आप विदेश से संबंधित कोई कारोबार करते हैं तो आपको जीवन में आगे बढ़ने का कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष सफलता के योग बनेंगे। पूर्व में किए गये धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। कार्यों में अपेक्षित प्रगति से सुख एवं संतोष का अनुभव करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
ं
तुला: सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। तुला राशि के जातकों को इस स्लोगन को पूरे सप्ताह विशेष ध्यान रखना होगा। इस सप्ताह आपकी जरा सी लापरवाही से बनी बात भी बिगड़ सकती है। इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, जिससे बचने के लिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों का पालन करें। सप्ताह की शुरूआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपको अपना कार्य दूसरे के भरोसे भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। इस सप्ताह कारोबार में उम्मीद से कम लाभ की प्राप्ति होने पर आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान कागज संबंधी कार्य समय से पूरा करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में दो कदम आगे जाने के लिए यदि एक कदम पीछे हटाना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। निजी जीवन में चल रही आपाधापी और तमाम तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको लोगों को मिलाजुला काम करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव लाना होगा। यदि आप किसी योजना में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु: धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति हो सकती है। जिसके चलते उनका मन थोड़ा हताश-निराश रह सकता है। सप्ताह की शुरूआत में आपको घर-परिवार और करियर-कारोबार में कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्र और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन उम्मीद से कम मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में अचानक हुए कुछ एक बड़े बदलाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी या पेशे में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। यदि आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आय के अतिरिक्त सोर्स बनेंगे। पेशेवर लाइफ शानदार बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह समय समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। उन्हें उच्च पद से नवाजा जा सकता है। समाज में उनकी ख्याति बढ़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवाान शिव को बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह मिश्रित फलदायक रह सकता है। इस सप्ताह आप पूर्व में चली आ रही अनुकूलताओं में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको बेवजह के कार्यों के अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। कुंभ राशि के जातक धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सपताह आपको कभी चीजें तेजी से बनती हुई तो कभी बिगड़ती हुई नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से को झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ उन्हें कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे पैसे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आमदनी के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पाएंगे कि आपके जीवन में बेवजह के खर्चे सामने आते जा रहे हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

Post Views: 235
Tags: #weekly rashifal # weekly horoscope # india # weekly horoscope
Previous Post

संवेदना संस्था ने विद्यालय में बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

Next Post

खेरागढ़ में दहेज को लेकर विवाहिता की जलाया, मौत

News Editor

News Editor

Related Posts

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य
धर्म

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य

by News Editor
March 5, 2026
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का महाकुम्भ, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
धर्म

शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का महाकुम्भ, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

by News Editor
February 28, 2026
आगरा नरेश की शोभायात्रा में तीन हजार निशानों से पटा मार्ग
धर्म

आगरा नरेश की शोभायात्रा में तीन हजार निशानों से पटा मार्ग

by News Editor
February 28, 2026
रंगभरनी एकादशी पर उमड़ेगा श्याम भक्तों का सैलाब
धर्म

रंगभरनी एकादशी पर उमड़ेगा श्याम भक्तों का सैलाब

by News Editor
February 21, 2026
हिंदू जागरण ही राष्ट्र रक्षा का मार्ग: साध्वी अंजलि किशोरी
धर्म

हिंदू जागरण ही राष्ट्र रक्षा का मार्ग: साध्वी अंजलि किशोरी

by News Editor
February 17, 2026
Next Post

खेरागढ़ में दहेज को लेकर विवाहिता की जलाया, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Browse by Tags

#agra nagar nigam # agra news #uttarpradesh news #agra news #agra collageagra #uttar pradesh # india #agra news #agra college agra #uttarpradesh news #agra news # agra nagar nigam #uttarpradesh news #agra news #agra police #uttarpradesh news #agra news #crime news #agra police #agra news #crime news # inda # pokice commisnar agra #agra news #crime news #uttarpradesh news #agra news #ganesh ram nagar sarsawtii school #agra news #khatu shayam #uttarpradesh #agra news #mayar agra #uttarapradesh #agra news #prelude pubic school #uttarapradesh #agra news #prelude public school # #agra news #sports news #uttarpradesh #agra news #uttapradesh news #agra news #uttarapradesh # agra news # uttarapradesh #agra police commissioner #agra news #uttarapradesh news #agra news #uttar pradeh news #agra news #uttarpradeh news # agra news # uttarpradesh # agra news # uttar pradesh #agra news #uttarpradesh #agra police #Agra news #uttarpradesh #crime news # agra news # uttar pradesh # india #agra news #uttarpradesh #india #agra news #uttarpradesh #janakpuri agra #agra news #uttarpradesh news #agranews #uttarpradesh news #agra news #uttar pradesh news #agra news #uttarpradeshnews #agra news #uttarpradesh news #agra collage agra #agra news #uttarpradesh news #agra college agra #agra news #uttarpradesh news #agra nagar nigam #agra news #uttarpradesh news #agra police #agra news #uttarpradesh news #mayar agra #agra news #uttarpradesh news #nagar nigam agra #agra news #uttarpradesh news #prelude pubic school #agra news #uttarpradesh news # sports news #sports news # uttarpradesh #agra news update #uttarpradesh news #weekly rashifal # weekly horoscope # india # weekly horoscope agra news Crime news
Facebook Twitter Youtube

Recent Posts

  • शिवाजी मार्केट में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली मिलन समारोह
  • भाजपा नेता के साथी की कार में तोड़फोड़ कर की मारपीट
  • अबीर गुलाल के संग दिखी ब्रज की अलौकिक छवि

Categories

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2021 Baba News 24 .

No Result
View All Result
  • Login

© 2021 Baba News 24 .

  • देश विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • Video

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In