



बाबा न्यूज
आगरा। ताज नगरी में में मगलवार को लोकतंत्र का महापर्व पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी कड़ी में इस महापर्व में भागीदारी निभाने के कुछ क्षण बाद ही एक बुजुर्ग की जान चली गई। इससे घर में रोना पिटना मच गया।
मोती कटरा निवासी 85 वर्षीय मुन्नालाल की मताधिकार के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बाद मौत हो गई। वह पत्नी के साथ वोट डालने गए थे। तभी उनकी हालत बिगड़ गई। आखिरी बार वह बेटे से बोले थे कि पहले मां का वोट डलवा दो। इसके बाद कहीं भी चलूंगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर गए। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
>